अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी की डीपीसी को तोड़ते बुलडोजर। स्त्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र, गांव बालावास और माजरा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त कराया।
राजस्व संपदा क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के तीन एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में सात डीपीसी और सड़क के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। बालावास-माजरा क्षेत्र में दो एकड़ भूमि पर विकसित हो रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में सड़क नेटवर्क को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच डीटीपी कार्यालय से कर लें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब प्रशासन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करता है, तब खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
इसलिए नागरिकों को किसी भी कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करनी चाहिए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त