फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निर्माण प्रक्रिया में तेजी नहीं आई तो करेंगे आंदोलन ःसंघर्ष समिति

विज्ञापन
कुंड स्थित एम्स संघर्ष समिति कार्यालय में बुलाई गई बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मनेठी एम्स के निर्माण को सिरेे चढ़ाने के लिए एम्स संघर्ष समिति ने रविवार को कुंड स्थित समिति के कार्यालय में बैठक आयोजित की। इसमें निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल 10 नवंबर को हलका विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मिलकर एम्स के निर्माण की प्रक्रिया को दोबारा से शुरू करवाने की मांग करेगा। समिति ने कहा कि एम्स निर्माण में सरकार की ओर सुस्ती दिखाई गई तो ग्रामीणों की पंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले के गांव मनेठी में एम्स के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। लेकिन सरकार की स्वीकृति के बावजूद केंद्रीय वन सलाहकार समिति ने इसके निर्माण पर रोक लगा दी। हालांकि इसके बाद एक बार फिर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में आस जगी थी।
इसी के मद्देनजर रविवार को एम्स संघर्ष समिति ने कुंड स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें बावल के विधायक डॉ. बनवारी लाल से 10 नवंबर को मुलाकात कर एम्स के निर्माण की प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने की मांग की जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 9 अक्तूबर को बेरली कलां में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री मनाहेर लाल ने आश्वासन दिया था कि सरकार बनते ही एम्स के निर्माण पर लगी आपत्तियों को कमेटी बना कर दूर कराया जाएगा। इसलिए सरकार को एम्स के निर्माण में लगी आपत्तियों को जल्द दूर कराकर निर्माण शुरू कराना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता एम्स संघर्ष समिति के प्रधान एवं मनेठी के सरपंच श्योताज यादव ने की। इस अवसर पर कामरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, मास्टर लक्ष्मण सिंह, बीडी यादव, सुरेश कुमार पूर्व सरपंच, रोहताश सिंह निमोठ, डॉ. एचडी यादव, कर्नल राजेन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, पृथ्वी पाल यादव, मूलचन्द आर्य, छोटेलाल पंच नांगल, ओमप्रकाश सैन, जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, देशराज, परीक्षित नम्बरदार, विनोद पंच, दलबीर सिंह, वीपी यादव, घनश्याम, राजबीर नम्बरदार, कमल सिंह व सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें