फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडरों में लगी आग, फटने से दो की मौत,पुलिसकर्मी सहित तीन घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल युवक। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के समीप रेवाड़ी रोड पर गैस भरते समय बीड़ी की आग से सिलिंडर की दुकान में रविवार शाम करीब सात बजे आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत को देखते हुए एक व्यक्ति को रोहतक रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस व दमकल भी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। रविवार देेर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बावल औद्योगिक कस्बे के बनीपुर चौक पर रेवाड़ी रोड पर कुछ लोगों ने बर्तन बेचने की आड़ में छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का काम करते थे। बावल निवासी दुकानदार रोजाना की तरह रविवार को शाम करीब सात बजे गैस भर रहा था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लगने के साथ जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक भड़की आग के कारण करीब तीन सिलिंडर फट गए। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कसौला व बावल थाना पुलिस एवं दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घटना स्थल के समीप हेयर सैलून चलाने वाले नांगल सहबाजपुर निवासी शिव कुमार की मौत हो गई। जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार बुरी तरह से झुलस गए। बताया गया है कि हादसे के समय ये लोग घटना स्थल के समीप मौजूद थे। इसी दौरान सिलिंडर फटकर दोनों युवकों के सिर में जा लगा। वहीं लोगों को बचाने के प्रयास में एक पुलिस कर्मी भी झुलस गया। घायलों में बावल निवासी शुभम, बनीपुर चौक निवासी गोपीचंद व एक अन्य शामिल हैं। उनका बावल के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जबकि एक गंभीर व्यक्ति को रोहतक रेफर कर दिया गया हैै।
बीड़ी पीने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सिलिंडर में गैस भरते वक्त दुकानदार बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान गैस लीक होने से आग लग गई तथा सिलिंडर फट गया। देखते ही देखते करीब छह सिलेंडर फट गए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटा बिजली रही गुल
सिलिंडरों में आग लगने के बाद दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना स्थल के ऊपर से बिजली के तार गुजरने के कारण करीब एक घंटा बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था, ताकि आग की लपटें बिजली के तारों तक न पहुंच जाएं।
12 नवंबर को बेटी की शादी के लिए बांट रहा था निमंत्रण कार्ड
बताया जा रहा है कि मृतक शिवकुमार की बेेटी का विवाह 12 नवंबर को होना है। इसके लिए वह रविवार को दुकानों पर निमंत्रण कार्ड बांट रहा था। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। हादसे के बाद वह घटना स्थल की दौड़ा। इसी दौरान एक सिलिंडर फटकर उसके सिर में जा लगा, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल के समीप ही उसका हेयर सैलून है।
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अवैध रूप से गैस सिलिंडर भरने का धंधा
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी श्रमिक रहते हैं। खाना बनाने व अन्य कार्य में इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों में कार्यरत श्रमिक अवैध रूप से गैस सिलिंडर भरने का धंधा करने वालों से सिलिंडर भरवाते हैं। हालांकि गैस सिलिंडर भरना कानूनी अपराध है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से चल रहे इस धंधे से जुड़े लोग जान को जोखिम में डालकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
कसौला थाने के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि बनीपुर चौक पर रेवाड़ी रोड पर सिलिंडर में गैस भरते से हादसा हुआ है। करीब पांच लोग झुलसे हैं, जिसमें एक पुलिस कर्मी भी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल झुलसे लोगों को उपचार एवं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें