रेवाड़ी। शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक पर रेजांगला शौर्य समिति ने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। रेजांगला युद्ध के योद्धा सेना मेडल निहाल सिंह यादव और कप्तान रामचंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम की ज़नसंचार और पत्रकारिता फेकल्टी की डॉ. सारिका ठक्कर, प्रो. अभिषेक दुबे 40 विद्यार्थियों के दल के साथ आयोजन में शामिल हुए।
समिति के मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हल्द्वानी से शहीद परिवारों पर रिसर्च कर रहीं डाॅ. निकिता गुप्ता शामिल हुईं। एक दर्जन वीर नारियों और शहीद परिजनों से मिलीं। केएलपी कालेज के प्रो. मुकुट अग्रवाल और खुशबू यादव के नेतृत्व में स्थानीय विद्यार्थियों ने आगंतुकों का चंदन का तिलक लगा कर स्वागत किया। समिति की तरफ से रेजांगला शौर्य गाथा, स्मृति चिह्न और बाबू बालमुकुंद गुप्त का साहित्य भेंट कर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर एक कार्यशाला का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मोबाइल फोन से विद्यार्थी जांबाज नायकों के साक्षात्कार लेने लगे। कोई वीर नारियों का हाल रिकार्ड करने लगा। कोई भारतीय सेना में देश भक्ति और सर्वोच्च बलिदान देने का उपस्थित पूर्व सैन्य अधिकारियों से पाठ सीखने लगे। समिति महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने मंच संचालन किया। राव अजीत सिंह, कप्तान भोला राम यादव, सूबेदार मेजर धर्मदेव यादव ने सेना में नाम, नमक और निशान के जुनून से किस प्रकार अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया जाता है इसको बताया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से आंखें डबडबा गईं। पिछले दिनों रेजांगला के जांबाज कप्तान आशाराम और जिला सैनिक बोर्ड की सचिव कर्नल सविता यादव के हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर राव केहर सिंह एडवोकेट, डाॅ. ईश्वर सिंह यादव, प्रो. आरसी शर्मा, कप्तान चंदगी राम यादव, कप्तान बलबीर सिंह यादव, कप्तान चंदन सिंह यादव, प्रिंसिपल सत्यवीर नाहड़िया, कप्तान हरिओम यादव, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह यादव, सूबेदार सेवा राम यादव, सूबेदार मेजर ललित यादव, गजराज यादव, विजय नारायण यादव, वीपी शर्मा, अजीत सिंह पेंटर, राकेश खरखड़ा, नरेश यादव एडवोकेट, यशवंत शास्त्री, गजराज सिंह चौहान मैनेजर, नविनदरा यादव, हवलदार कृष्ण आदि भी उपस्थित थे।