फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए किए व्यापक प्रबंध : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रॉस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब व बेसहारा लोगों की समय-समय पर मदद करना है। सर्दी के इस मौसम में जो लोग बिना छत खुले में सोते हुए मिले उन्हें रैन बसेरे में लाकर सुलाने का कार्य किया जाएं। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष यशेंद्र सिंह ने ये निर्देश सचिव रेडक्रास को देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ नहीं पाया जाना चाहिए और न ही कोई बेसहारा व्यक्ति ठंड से ठिठुरने पाएं इसलिए उन्हें आवश्यकता अनुसार कंबल प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

सचिव रेडक्रास बिजेंद्र सहरोत ने गत दिवस झुग्गी झोपड़ियों में रात बिता रहे लोगों को कंबल प्रदान कर सर्दी से बचने का सहारा दिया। उन्होंने बताया कि ठंड से बेघर लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए हैं। रेडक्रास कर्मचारियों द्वारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए फुटपाथ पर ठिठुरते लोगों को रैन बसेरा में लाकर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें