फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का विस्तार

Thu, 25 Apr 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बांदीकुई तक अस्थायी विस्तार किया जा रहा है। इस ट्रेन का आज से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04499, दिल्ली-बांदीकुई स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 31 मई तक (37 ट्रिप) दिल्ली से रात 20.05 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर रात 22.30 बजे आगमन और 22.40 बजे प्रस्थान कर देर रात 1.50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04469, बांदीकुई-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 1 जून तक (37 ट्रिप) बांदीकुई से देर रात 2.20 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 5.25 बजे आगमन व 5.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 8.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेवाड़ी से बांदीकुई के मध्य मार्ग में यह ट्रेन बावल, हरसोली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़ व बसवा स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें