फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई, अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी फाइनल मतदाता सूची

Thu, 19 Nov 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण की अवधि बढ़ाकर 15 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी। इस संशोधन के बाद हरियाणा सहित जिला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें