फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रो. रागी की टिप्पणी के खिलाफ सर्व समाज की सभा 16 को

Fri, 13 Nov 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने प्रो. संगीत रागी की ओर से अहीर समाज पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में 16 नवंबर को आयोजित होने वाली सर्व समाज की सभा का समर्थन किया है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और सर्व समाज की इस पहल का स्वागत करते हुए लोगों से सभा में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज की एकता और भाईचारे की माला को तोड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ जाति, धर्म और संप्रदाय की दीवारों से ऊपर उठकर एकजुट होना जरूरी है।
सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटी सोच रखने वाले तत्वों को सरकारी संरक्षण दिया जाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। किसी भी समाज या समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों पर सामाजिक स्तर पर एकजुट होकर अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 16 नवंबर को दोपहर एक बजे मॉडल टाउन स्थित मेराकि रॉयल बैंक्वेट हॉल, रेवाड़ी में सर्व समाज की सभा बुलाई गई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें