फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्रिभाषा फाॅर्मूला लागू करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Mon, 24 Feb 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 19हरियाणा में त्रिभाषा फार्मूला होने पर लड्डू खिलाकर खुशी मनाते हुए संस्कृत अध्यापक
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत केंद्र सरकार के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने त्रिभाषा फाॅर्मूले को कक्षा दसवीं तक लागू करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इससे न केवल हरियाणा के छात्र लाभान्वित होंगे बल्कि प्रतिवेशी राज्यों के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। इसके लिए संस्कृत अध्यापक संघ ने मुख्य मंत्री का आभार जताया है। हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ के जिले प्रधान विक्रम शास्त्री के नेतृत्व में सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार शास्त्री की अध्यक्षता व प्रमोद शास्त्री संस्कृत भारती प्रांत मंत्री के मुख्य आतिथ्य में एक लघु संगोष्ठी का आयोजन सेक्टर 4 में किया गया। इसमें त्रिभाषा फार्मूला लागू करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रामफल शास्त्री, मोतीराम शास्त्री, महेश शास्त्री, नित्यानंद शास्त्री, सुदेश सविता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें