संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हिमाचल प्रदेश के शिमला में तारा देवी स्थित पतंजलि परिवार की ओर से 8 से 12 जनवरी तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से पतंजलि परिवार के लगभग 200 योग साधकों ने भाग लिया। इस दौरान भारत स्काउट व गाइड के बारे में विस्तार से बतया गया।
पतंजलि योग समिति जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिमला (हिमाचल प्रदेश) के तारा देवी स्थित भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र पहुंचने पर एल एस वर्मा ने पदाधिकारियों व योग साधकों का अभिनंदन किया तथा भारत स्काउट एंड गाइड के उद्देश्य एवम् कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। पतंजलि योग समिति रेवाड़ी जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने बताया कि हरियाणा के योग साधकों ने प्रशिक्षण केंद्र शिमला में योग और यज्ञ के विशेष सत्र आयोजित कर योग की बारीकियों से अवगत कराया ।
जिला रेवाड़ी से रामनिवास बेनीवाल, रोहतास सिंह, मनपाल सिंह, मुकेश कुमार, पूनम देवी सहित पूरे हरियाणा के लगभग 200 योग साधकों ने प्रशिक्षण के साथ साथ शिमला के माता तारा देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, झाखू मंदिर, मॉल रोड , कुफरी, मारकंडा सहित अन्य दुर्गम स्थानों का भ्रमण कर शारीरिक, मानसिक एवम् आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।