रेवाड़ी। बावल स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष ड
बावल। बावल स्थित कृषि कॉलेज में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान हाथ धोने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम की शुरूआत आईएमए के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने की। उन्होंने किशोरावस्था में संतुलित आहार, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. पद्मा ने मासिक धर्म चक्र, सामान्य और असामान्य दर्द, और रेड फ्लैग संकेतों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. किरण ने मासिक धर्म स्वच्छता और सेनेटरी पैड, टैम्पॉन तथा मेंस्ट्रुअल कप के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कौशिक, डॉ. अमरजीत, डॉ. भरत तेंदू जैन, डॉ. आरएस सुथार और डॉ. तन्वी उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तर सत्र में महिलाओं ने खुलकर प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने सरल उत्तर दिए।