फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खुशहाल जीवन और योग दर्शन पर हुआ मंथन

विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। माता सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला भारतीय योग परंपरा फिलॉसफी, प्रैक्टिस एंड होलिस्टिक लिविंग फॉर नारी शक्ति का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की। डॉ. ज्योति यादव ने हाउ टू लीड ए हैप्पी लाइफ विषय पर व्याख्यान देते हुए मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्म-जागरूकता को खुशहाल जीवन का आधार बताया। उन्होंने डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स की भूमिका समझाते हुए कहा कि नियमित योग, प्राणायाम, ध्यान, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या से मानसिक प्रसन्नता और आंतरिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

आयुष विभाग नारनौल के योग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर ने योग दर्शन पर प्रकाश डालते हुए इसके दार्शनिक एवं वैज्ञानिक पक्ष को स्पष्ट किया। साथ ही यूजीसी-नेट की तैयारी कर रही छात्राओं को परीक्षा रणनीति व महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. सुनीता ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शर्मिला यादव ने किया। यह कार्यशाला छात्राओं के समग्र विकास और मानसिक सुदृढ़ता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस अवसर पर योग विभाग इंचार्ज डॉ. रितु चौधरी, महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. शर्मिला यादव, तथा सदस्य डॉ. राजकुमार, डॉ. रेनू, डॉ. रेखा गर्ग, संदीप, डॉ. शिवानी, डॉ. कंचन, ममता एवं सरिता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें