फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने विधायक को किया सम्मानित

Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पगड़ी पहनाकर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को शुभकामनाएं देते पूर्व स
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उनको पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पूर्व सैनिकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. दलबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, राम सिंह, सतपाल सिंह, महा सिंह, खोल करण सिंह, राजवीर, शेर सिंह, मुकेश कुमार, लालचंद, राजकुमार, रामनिवास सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें