फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर संदेह के कारण सिर में बैट मार कर दी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
च गांव नांगलिया रणमोख में मंगलवार रात को दिल्ली डाकघर में कार्यरत एक युवक ने चरित्र पर संदेह के कारण घर की छत पर क्रिकेट खेलने वाले बैट से सिर पर वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने पुलिस थाना में फोन कर कहा कि मैने पत्नी की हत्या कर दी गिरफ्तार कर लो। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह थाने पहुंच गया तथा पुलिस को वारदात की जानकारी दी। युवक के परिजनों को भी पुलिस के घर पहुंचने के बाद ही महिला की हत्या की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई माह से वह मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था। घटना के वक्त आरोपी की मां व दोनों बच्चे घर में नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नंगलिया रणमोख निवासी वीरपाल मंगलवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। जबकि उसकी मां व उसके दोनों बच्चे नीचे सो रहे थे। रात को उसका पत्नी मनीषा के साथ झगड़ा हो गया। गुस्से में वीरपाल ने पहले उसका गला दबाने की कोशिश की। जब मनीषा गिर गई तो युवक ने बैट से सिर में कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को सोते मिले परिवार वाले
पुलिस ने घर पहुंच कर परिजनों को जगाया और मनीषा व वीरपाल के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह छत पर सो रहे हैं। पुलिस के साथ परिजन छत पर पहुंचे तो वहां मनीषा का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। इसके बाद ही परिजनों को मनीषा की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदेह के चलते पत्नी की हत्या की: एसएचओ
रोहड़ाई थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले कई माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। जांच में सामने आया है कि वह पत्नी पर संदेह करता था। इसी के चलते उसने हत्या कर दी। आरोपी ने स्वयं ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें