फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ इच्छाशक्ति तो कुछ भी नामुमकिन नहीं: नरेंद्र

Tue, 07 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अगर मन में दृढ इच्छा शक्ति हो तो मनुष्य कठिन से कठिन कार्य को भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है प्रदेश के सबसे कम उम्र के व देश के दूसरे नंबर की कम उम्र के पर्वतारोही होने का दावा करने वाले नरेंद्र ने। कोसली क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ के नरेंद्र का गांव पहुंचने पर रविवार देर रात भव्य स्वागत  किया गया। स्वागत में एक दर्जन से ज्यादा आसपास के गांवों के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


  नेहरूगढ के नरेंद्र यादव ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद नेपाल से हवाई रास्ते से दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद रेवाड़ी में सम्मान के बाद गांव पहुंचने से पहले कोसली गांव में स्थित बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में मत्था टेका तथा वहां के महंत से आशीर्वाद लेकर गांव पहुंचे। इस मौके पर गांव के सरपंच राकेश , जिला उप प्रमुख जगफूल यादव, नरेश कुमार, सुरेश, अशोक, जितेंद्र, राजीव, हरकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें