फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रत्येक अधिकारी को उत्तरदायित्व पता हो

Thu, 04 Apr 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी 74-रेवाड़ी विकास यादव ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम लोकेश के साथ नोडल अधिकारियों की बैठक ली। जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एआरओ विकास यादव ने कहा कि चुनाव से पहले तथा चुनाव के समय प्रत्येक अधिकारी को उत्तरदायित्वों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी चुनाव ड्यूटी को लेकर अपने मन में किसी प्रकार का संशय न रखे। उन्होंने कहा कि चुनाव का कार्य संवेदनशील व जिम्मेदारी का है। इसे तालमेल व टीम वर्क के साथ पूरा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाले कॉल्स की लॉग बुक मेनटेन करें और इसका पूरा रिकॉर्ड रखें।आने वाली शिकायतों का तुरंत प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।



मैनपावर की जरूरत है तो संज्ञान में लाएं : एसडीएम

एसडीएम विकास यादव ने कहा कि जिस भी अधिकारी को यह लगता है कि उनको यह कार्य पूरा करवाने के लिए मैनपावर की जरूरत है तो वह संज्ञान में लाएं। चुनाव के दौरान कम्युनिकेशन प्लान तैयार करें। सभी नोडल अधिकारियों को उनके कार्य से संबंधित सभी टॉपिक क्लीयर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें