फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ईओ बोले- शहर तो छोड़ो नगर परिषद ही साफ नहीं, चेयरपर्सन ने चुप्पी साधी

Wed, 01 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 33नप की बैठक लेते चेयरपर्सन पूनम यादव साथ में अधिकारी व पार्षद। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में लचर सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों के साथ अधिकारियों ने भी मोर्चा खोल दिया। कार्यकारी अधिकारी (ईओ) सुशील भुक्कल ने कहा कि शहर तो छोड़ो नगर परिषद में ही सफाई नहीं है। पार्षदों ने जब उनका समर्थन किया तो चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि वह कुछ नहीं कहना चाहती हैं।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि वह दो दर्जन से अधिक नगर निकायों में काम चुके हैं लेकिन रेवाड़ी नगर परिषद जैसी स्थिति कहीं नहीं देखी। उन्होंने बैठक हॉल और शौचालयों की खराब स्थिति को भी उजागर किया। कहा कि शहर के सभी शौचालयों की हालत खराब है। नगर परिषद में शहर की तरह सुलभ शौचालय नहीं हैं। इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग को कई बार पत्र लिखे गए लेकिन लगातार बहाने बनाए जा रहे हैं।
चेयरपर्सन पूनम यादव ने अधिकारियों के सवाल उठाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कहा कि अधिकारी को आए चार माह हुए हैं। आरोप बिल्कुल गलत है। अधिकारी को खुद सुधार करना चाहिए। 15 दिन में शौचालय की सफाई करा सकते थे। 5 मिनट में शौचालय की चटकनी लगाई जा सकती थी। आरोप-प्रत्यारोप देख पार्षद भी हैरान हो गए।
विज्ञापन

पार्षदों ने शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पार्षदों ने सीसी रोड निर्माण, नालों की सफाई और सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
पार्षद प्रवीण ने बताया कि कुछ माह पूर्व बनाए गए सीसी रोड की रोड़ियां निकलने लगी हैं। जिला सचिवालय के सामने बनी सड़क जल्द ही टूट गई। नालों की सफाई ठीक से नहीं हुई है। नाई वाली चौक स्थित सती कॉलोनी के नालों की सफाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर गोलमाल हो रहा है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों में भी सफाई और रखरखाव को लेकर गंभीर शिकायतें हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने बताया कि सीसी रोड के निर्माण में अनियमितताओं की जांच कराई जा रही है और दोषी ठेकेदारों की पेमेंट रोकी जा रही है।
-
नगर निगम बनाने से पहले पीपीपी का डाटा पूरा होना जरूरी
बैठक में नगर परिषद को नगर निगम बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान कहा गया कि नगर निगम बनाने से पहले पीपीपी का डाटा पूरा होना चाहिए। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम का मामला पहले उठाना चाहिए था। कोई काम टाइम पर नहीं हो रहा है। नगर परिषद की नई बिल्डिंग बनाने के लिए एचएसवीपी को 13 करोड़ रुपये पास हो गए हैं। ईओ ने कहा कि सरकार के मापदंड के अनुसार चलना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल को नगर परिषद की सीमा पर बनाने को लेकर सहमति बनी है। सिद्धार्थ यादव के नाम पर चौक बनाने की मांग पार्षद मनीष गुप्ता ने आवाज उठाई।
सोलहराही और बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव पास
बैठक में सोलहराही और बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार बनेंगे। लाल डोरे क्षेत्र में प्रमाण पत्र हेतु कमेटी नियुक्त करने और लाल डोरा में किए गए कार्य को सत्यापित करने को लेकर पार्षदों को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। कमेटी सत्यापन करेगी। सभी चौकों के सुंदरीकरण को लेकर सहमति बनी है। दो पार्षदों ने कहा कि समय पर मेंटेनेंस नहीं होती है। शहर के सभी गेटों के सुंदरीकरण को लेकर सहमति बनी है। पानी का टैंक बनाने के लिए जमीन जाटुवास में खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें