संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव पातूहेड़ा स्थित शहीद हुकम सिंह राजकीय उच्च विद्यालय और शहीद पतराम राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार को प्रवेश उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीआईपीआरओ दिनेश कुमार कहा कि प्रवेश उत्सव विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में कारगर है।
विद्यालय में यज्ञ के साथ प्रवेश उत्सव की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक समिति बावल के अध्यक्ष छतरपाल व गांव के सरपंच हवा सिंह रहे। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कहा कि प्रवेश उत्सव विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को शिक्षा विभाग और सरकार की अंत्योदय और जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताते हुए इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचागत विकास कराने के साथ ही गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदत्त करते हुए बेहतर नागरिक बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दे रही है।
उन्होंने इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वयोवृद्ध रामपाल खटाना ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका शोभा भारद्वाज, मुख्य शिक्षक अमित राणा ने विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रवेश उत्सव में छात्रा रितिका, कोमल, हर्ष, सोनी को जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य सतबीर, अजय, सतीश कुमार, रविदत्त ने हवन किया। इस अवसर पर विद्यालय से मधु, सुनीता, ज्योति, भूमिका, कविता, कमलेश, दिनेश, मनजीत, प्रीतम सिंह, कृष्ण, रामनिवास, प्रीतम, निशा, प्रियंका उपस्थित रहीं।