फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में आनंद लेना ही जीने कला : दिनेश

Mon, 05 May 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : संस्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विपरीत परिस्थितियों में जीवन का आनंद लेना ही जीने की कला है। जो व्यक्ति इसे सीख लेता है वह तनाव मुक्त होने के साथ ही समस्याओं से पार पा जाता है। ये बातें हमारा परिवार संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ। जन्म लेते ही वह माता-पिता से दूर हो गए। बालपन में पूतना, अघासुर, बकासुर जैसे राक्षस उन्हें मारने आ पहुंचे। इन विपत्तियों के बाद भी कृष्ण मस्ती से माखन खाते और बंसी बजाते। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव रहे। अतिथियों को राधा कृष्ण के चित्र भेंट किए गए। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, बलबीर अग्रवाल, राजेंद्र सिंह यादव, दीपेश भार्गव ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। निशा सीकरी, शशि जुनेजा, मधु गुप्ता, सुचित्रा चांदना ने कृष्ण भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। पूर्वांशी, ओजस्वी, माहिरा व तन्वी ने भजन सुनाया। ताइक्वांडो कोच दीपक, हैप्पीनेस के ब्रांड अंबेसडर प्रदीप शर्मा, कवि रामचंद्र, राजेंद्र गेरा व बॉबी चांदना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुदर्शन मेहंदीरत्ता, पुरुषोत्तम नंदवानी, कपिल कपूर, सोनिया कपूर, प्रीति, हिमांशु पिपलानी, जूही, विनोद गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें