फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध रूप से अहाता चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने अवैध रूप से अहाता चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला मेहरवाड़ा रेवाड़ी निवासी शशिकांत के रूप में हुई है। 3 मई को गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे चौक पर शराब ठेके के पास एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अवैध रूप से अहाता चलाया जा हा है। इसके बाद पुलिस ने छापा डाला तो देखा कि कन्फेक्शनरी के अंदर लोग शराब पी रहे थे। संचालक मोहल्ला मेहरवाड़ा निवासी शशिकांत लोगों को शराब पिला रहा था। पुलिस ने उससे अहाता चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें