फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ियां हटाने तक सिमटा अतिक्रमण अभियान

Wed, 27 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार से अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाऊन में मंगलवार को शिव चौक से लाल बहादुर शास्त्री चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद के नव नियुक्त ईओ मनोज यादव की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के तहत दुकानों के सामने लगे होर्डिंग के साथ टारगेट रेहड़ी चालक ही रहे। यह पहली बार नहीं है जब बड़े दुकानदारों को छोड़कर प्रशासन ने अभियान रेहड़ियों तक ही चला हो।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मॉडल टाउन में डॉक्टरों, बैक, एवं अन्य दुकानदारों ने दस-दस फीट तक पक्का अतिक्रमण किया हुआ है। वह कुछ दुकानदारों ने तो नप की दुकानों में ही पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाए गए बरामदों को बंद कर अतिक्रमण कर लिया है,लेकिन नप अधिकारियों को कभी भी यह अतिक्रमण दिखाई नहीं देता है। आलम यहां तक है कि शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मॉडल टॉॅउन के अतिक्रमण पर बैठक के दौरान अधिकारियों को नसीहत दे चुके हैं। लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हो सका है।

-ईओ बदले नहीं बदला तरीका
जानकारों की माने तो विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने अपनी पंसद से मनोज यादव को रेवाड़ी नप में बुलवाया है। पिछले दिनों भी नप के पूर्व ईओ डॉ अरविंद बाल्याण के नेेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। इस दौरान यहां के डॉक्टरों एवं बैक प्रबंधकों ने बाल्याण ने मिलकर एक सप्ताह का समय दिया। लेकिन तीन माह सेे ज्यादा का समय हो गया,अतिक्रमण हटने की बजाय बढ़ गया। मंगलवार को नव नियुक्त ईओ मनोज यादव के नेतृत्व में भी मॉडल टॉउन में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया,लेकिन उनकी कार्रवाई भी फ्लैक्स बोर्ड एवं रेहड़ी चालकों तक ही सिमट कर रह गई। कार्रवाई के  दौरान किसी भी तरह का पक्का अतिक्रमण हटाने की कोशिश ही नहीं की गई। कार्रवाई के दौरान शिव चौक, गांधी चौक एवं शास्त्री चौक पर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नगर परिषद अतिक्रमण
कच्चे ही नहीं बल्कि पक्के अतिक्रमण को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण किसी ने भी किया हो सभी तोड़े जाएंगे।
-मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें