फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनियों से हटाए अतिक्रमण

Fri, 22 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध कालोनी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गुरुवार को कोसली में लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


विभाग को जानकारी मिली थी कि कोसली में कुछ लोगों की ओर से 3 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही है। सूचना के बाद विभाग द्वारा अवैध कालोनाइजरों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रवीन कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए जिला नगर योजनाकार के रुप में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी में बनी हुई 14 डीपीसी व 3 चारदीवारी को ध्वस्त किया। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की नियंत्रित क्षेत्र अथवा शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। अवैध निर्माण को रोकने में जनता का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें