फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 व्यापारियों का चालान, कई का सामान जब्त

Tue, 04 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का खौफ अब कब्जेधारी व्यापारियों और अन्य लोगों पर भी दिख रहा है। कई जगह व्यापारी नोटिस मिलने के बाद या फिर पहले खुद ही कब्जे तोड़ते हुए दिख रहे हैं तो जहां चेतावनी के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए, वहां पर नगर परिषद की कार्रवाई दोबारा करते हुए कब्जे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भी नगर परिषद एमई अजय सिक्का के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्केट में कब्जे हटाने के साथ ही अवैध जगह रखा सामान जब्त करने के साथ ही चालान भी काटे गए। शहर के कटला बाजार, भाड़ावास गेट से मेन मार्केट, कुंज गली के पास, सर्कुलर रोड पर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। अभियान के दौरान चेतावनी के बावजूद कब्जे न हटाने वाले 22 व्यापारियों के चालान काटे गए। वहीं कई व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया।

शहर में कई जगह खुद कब्जे तोड़ रहे व्यापारी
शहर के बल्लूवाड़ा, गुर्जरवाड़ा, जीवली बाजार और अन्य कई जगह नगर परिषद की जगह पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले कई व्यापारी अब खुद ही अपने कब्जे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार रात और सोमवार सुबह भी व्यापारी अपने अवैध कब्जों को भी खुद ही तोड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान लगातार जारी रहेगा। कई जगह और भी अतिक्रमण की स्पेसिफिक शिकायत मिली हैं। कार्रवाई सभी जगह होगी।
-अजय सिक्का, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें