रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में लोगों को धुम्रपान छोड़ने और स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल के प्रांगण में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र यादव ने की। इस आयोजन का विषय बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है। इस मौके पर सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल में उपस्थित लोगों व स्टाफ के सदस्यों को धूम्रपान से होने वाले रोगों, कारण व बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने बताया कि तंबाकू निषेध दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य धूम्रपान से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और धुम्रपान मुक्त वातावरण के महत्व को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों को धूम्रपान छोड़ने और स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तंबाकू के सेवन से ह्रदय रोग और स्टोक का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों को मधुमेह व गुर्दे की विफलता होने की अधिक संभावना होती है।
उन्होंने कहा कि यदि आप किसी एक व्यक्ति को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं तो इससे पूरा परिवार लाभाविंत होता है। जिला तंबाकू कंट्रोल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि तंबाकू के सेवन व धूम्रपान से होने वाली कैंसर जैसी अनेक गंभीर बीमारियों के होने का खतरा होता है। उन्होंने ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करता पाया जाता है तो उसका 200 रूपये तक का चालान काटने का प्रावधान है। अधिवक्ता आनंद कुमार व पीएलवी रूबीया भारती द्वारा लोंगों को धुम्रपान से होने वाली गंभीर परिणामों व कानूनी जागरूकता के विषय में अवगत कराया। इस दौरान लोगों को धूम्रपान न करने बारे शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. जोगिंद्र सिहं तंवर, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. मनीष, डॉ. गौरव, डॉ. सुमित, जगबीर व दीपचंद काउसंलर इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।