फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्मचारी बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं, तब तक जारी रहेगा धरना

Wed, 12 Aug 2026 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगरपालिका परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। कस्बे के सफाई कर्मचारियों का मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की।
यूनियन सचिव हीरालाल ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा था लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारी एक से 13 मई तक लगातार धरने पर बैठे थे। उस दौरान सरकार की ओर से 30 जून तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि धरना 15 अगस्त तक बढ़ाने के आदेश मिले हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर वादाखिलाफी की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान काम पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि बाजारों में नियमित सफाई नहीं की जाएगी और वहां जमा होने वाले कूड़े को वहीं एकत्रित रखा जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। इस अवसर पर गोबिंद, हीरालाल, अशोक कुमार, पूनम उपप्रधान, जवाहरलाल सिंह, बबीता, जवाहर सिंह, सुनीता, कमलेश और रामा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें