फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विवि में युवा महोत्सव के सफल आयोजन पर कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। युवा महोत्सव के सफल आयोजन पर अ​धिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करते कुलप
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए युवा महोत्सव हिंडोला 4.0 के सफल आयोजन के लिए सभी कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने युवा महोत्सव में विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए गठित सभी समितियों के संयोजकों व सदस्यों को, इलेक्ट्रीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारियों और सभी स्वयंसेवकों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने कहा कि सभी कर्मचारियों का परस्पर समान सहयोग रहा, तभी युवा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने भविष्य में भी सभी से आपस में मिलजुल कर कार्य करने के लिए आह्वान किया और कहा कि आपसी भाईचारा की भावना को बढ़ाते हुए एकजुटता के साथ सहयोग करें, ताकि विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सके। कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने कुलपति व सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया और सभी को युवा महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने भी सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। निदेशक छात्र युवा कल्याण डॉ. रविंद्र ने सभी कर्मचारियों को निरंतर कड़ी मेहनत के साथ सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी ने भी सभी को बधाई दी। इस अवसर पर सभी समितियों के संयोजक एवं सदस्यों सहित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें