फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंचे कर्मचारी

Wed, 03 Apr 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार सुबह लोग कूड़ा डालने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इंतजार करते रहे, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची। बाद में मालूम चला की डोर टू डोर के सभी कर्मचारी काम पर नही है। हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। इस वजह से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हड़ताल पर जाने का मुख्य कारण ठेकेदार को समय पर पेमेंट ना मिलना था। बाद में जब मामले की जानकारी जिला नगर आयुक्त और एडीसी अनुपमा अंजलि को मिली ठेकेदार से बातचीत की गई। साथ ही आश्वासन दिया गया कि जो भी समस्या है उसको दूर किया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना होने दी जाए। आश्वासन मिलने के पश्चात दोपहर बाद जाकर कूड़ा उठाने का कार्य किया गया। मामले में नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि भुगतान न देने जैसी कोई भी बात नहीं थी। ठेकेदार के पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर सभी संबंधित कर्मचारी सुबह कूड़ा नहीं उठा पाए।
इंसेट

शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर फोकस : एडीसी

जिला नगर आयुक्त एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस है। नियमित रूप से जिला के शहरी क्षेत्रों में सफाई कार्य सुचारू रहे इसके लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति बारे संबंधित अधिकारियों की बैठक ले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। किसी भी रूप से कूड़ा उठाने सहित नियमित शहरी क्षेत्र में सफाई कार्य प्रभावित न हो इसके लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन

मंगलवार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया दोपहर बाद शुरू की गई। चूंकि संबंधित ठेकेदार के यहां पारिवारिक परिस्थितियों के मद्देनजर सभी संबंधित कर्मचारी सुबह कूड़ा नहीं उठा पाए। सफाई कार्य भी शहरी क्षेत्र में दुरूस्त किया गया है।- ईओ,नगरपरिषद संदीप मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें