फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Mon, 20 Jul 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट की ओर से इंदिरा कॉलोनी में आयोजित बैठक में पहुंचे लोग। स्रोत : प्रवक् - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक इंदिरा कॉलोनी में जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रमेश ठेकेदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार अपेक्षित कार्य नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है।
जिला उपाध्यक्ष मीरसिंह चावरिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वालों की आवाज सुनी जानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष खूबराम सरपंच, राजेंद्र, धर्मबीर सिंह हासावास, जैनेश, सत्यनारायण, मदनलाल, प्रेमजीत सिंह, प्रेम लुहेरा, मुकेश, राजकुमार, जगदीश, राजवीर, चमन लाल और हरीश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें