फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी से निगम को सितंबर में 3.5 करोड़ का फटका.

Sun, 16 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की तारों पर कुंडी डालने से जिले में बिजली निगम की हर महीने करीब पचास लाख यूनिट बिजली चोरी होती है। कम से कम सितंबर महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो यही स्थिति सामने आती है। सिटी-1, सिटी-2, सब-अर्बन, धारूहेड़ा, कोसली सब डिवीजनों में यदि चोरी रुक जाए तो निगम को हर महीने साढ़े तीन करोड़ रुपये का फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में हर महीने औसतन 321 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। जबकि बिल केवल 271 लाख यूनिट के बनते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि पचास लाख यूनिट लाइन लोस के नाम पर लोग चोरी कर लेते हैं। प्रदेश के प्रत्येक जिले में होने वाले इस लाइन लॉस के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से निगम के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के सीए के साथ मीटिंग कर चोरी रोकने की रणनीति तैयार की है।

इस तरह से समझिए चोरी का गणित
जिले में लोगों द्वारा लिए कनेक्शन के आधार पर प्रत्येक मोहल्ले में आबादी एवं लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, लेकिन कुंडी डालने से लोड अधिक बढ़ जाता है। प्रत्येक सब डिवीजन कार्यालय में एक मुख्य मीटर लगा हुआ होता है। डिवीजन में लगे मुख्य मीटर में आई रीडिंग एवं बिजली बिलों की कुल रीडिंग के अंतर से लाइन लॉस अर्थात चोरी का पता चल पाता है। सिटी-2 से मिले आंकड़ों के अनुसार डिवीजन के मुख्य मीटर में निगम को एक करोड़ पच्चीस लाख यूनिट प्राप्त हुई। जबकि बिल एक करोड़ पांच लाख यूनिट के बने। इस हिसाब से केवल सितंबर महीने में सिटी-2 में बीस लाख यूनिट चोरी हुई।
विज्ञापन


चोरी में शहर भी नहीं है पीछे
आम धारणा के अनुसार गांवों में कुंडी के मामले ज्यादा सामने आते हैं। लेकिन आंकड़ों के अनुसार शहर के लोग भी बिजली चोरी अर्थात कुंडी डालने में पीछे नहीं हैं। सब डिवीजन सिटी-2 में पुराने शहर का अधिकतर हिस्सा कवर हो जाता है। जिस तरह से पूरे जिले में पचास लाख यूनिट चोरी की बात है। वहीं सिटी-2 अकेले एक तिहाई से ज्यादा बिजली चोरी करता है। यहां पर हर महीने बीस लाख यूनिट चोरी होती है। इस हिसाब से शहर के लोग निगम को हर महीने एक करोड़ बीस लाख का फटका लगा देते हैं।

लाइन लॉस के लिए हिसार में बन चुकी है रणनीति
निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार निगम के उच्चाधिकारी लाइन लॉस के प्रति बहुत ज्यादा गंभीर हैं। इसको देखते हुए निगम की ओर से हिसार मेें तेरह और चौदह अक्तूबर को नौ जिलों के सीए की मीटिंग बुलाई गई थी। निगम की ओर से फरीदाबाद, पलवल ,जींद, फरीदाबाद, भिवानी नारनौल, हिसार, रेवाड़ी एवं सिरसा में लाइन लॉस रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई है। जानकारी के अनुसार निगम जल्द ही कुंडी डालने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला सकता है।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन- जिले में लाइन लॉस रोकने के लिए निगम पूरी तरह से गंभीर है। आने वाले दिनों में रणनीति के तहत चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-इंद्रजीत यादव, एसई, बिजली निगम , रेवाड़ी सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें