फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डहीना में बनेगा बिजली निगम का सब डिवीजन, भेजा प्रस्ताव

Tue, 20 Oct 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। बिजली उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने डहीना में नया सब डिवीजन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया के तहत मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से मंजूरी मिलने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद डहीना सब डिवीजन अस्तित्व में आएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बिजली संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बुड़ौली और पाली सब डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या 50 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ते उपभोक्ताओं के कारण मौजूदा स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ रहा है। निगम के नियमानुसार सब डिवीजन में 15 हजार से अधिक उपभोक्ता होने पर सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बढ़ाने की जरूरत होती है।
इसके बावजूद दोनों सब डिवीजन में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता विजयपाल यादव ने बताया कि डहीना में नया सब डिवीजन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रेशनेलाइजेशन के लिए मुख्यालय भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही डहीना सब डिवीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें