फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली निगम ने कटवाए पेड़, वन विभाग ने किया चालान

Mon, 03 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। धारूहेड़ा सेक्टर-6 में बिजली निगम की ओर से काटे गए पेड़। स्रोत: वन विभाग - फोटो : स्रोत:परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। सेक्टर-6 में बिजली निगम की तरफ से पेड़ों की कटाई व छंटाई करने के मामले में वन विभाग ने चालान किया है। बिजली निगम पर आरोप है कि कई पेड़ों को काटा गया है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है।
मामले की सूचना जब वन विभाग को लगी तो मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने पाया कि बिजली निगम की तरफ से पेड़ों की कंटाई व छंटाई की गई है, जोकि काफी गंभीर है। इसे लेकर वन विभाग को भी सूचित नहीं किया गया था। दरअसल, पेड़ों की कटाई व छंटाई अगर कोई भी विभाग करता है तो वन भाग की मंजूरी जरूरी होती है। इन बातों को दरकिनार करते हुए बिजली निगम ने अपने तरीके से ही कार्य किया। इस कारण वन विभाग ने चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के रेंज अधिकारी संदीप ने बताया कि धारूहेड़ा के सेक्टर 6 में बिजली निगम की तरफ से कई पेड़ों को काटा गया है। इसके कारण निगम पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें