फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sat, 23 May 2026 09:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शिविर के दौरान एकजुट भाजपा नेता। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा पहुंचे।
उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हालिया चुनावी जीत और विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। शिविर में संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं के दायित्वों और उनकी जिम्मेदारियों पर अपना लंबा संगठनात्मक अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन और सरकार में भेद समझाया और संगठन को सरकार की रीढ़ बताया। कार्यकर्ताओं को उनका समाज के प्रति दायित्व भी समझाया। दूसरे सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर यादव ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के टिप्स दिए। शिविर में लोकल फॉर वोकल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला प्रभारी नसीम अहमद, नरेंद्र भारती, बावल विधायक कृष्ण कुमार, वीर कुमार यादव, मास्टर हुकमचंद यादव, सुनील मूसेपुर और सिंह राम महलावत सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें