फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के चुनाव 13 दिसंबर को

Wed, 04 Nov 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव 13 दिसंबर को होंगे। जिला रजिस्ट्रार कार्यालय, फर्म एवं सोसायटी की सहमति के बाद हरियाणा रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन ऑफ सोसायटीज एक्ट-2012 के तहत चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। चुनाव संपन्न करवाने के लिए मदन लाल (सेवानिवृत्त आईआरटीएस) को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

16 नवंबर को सुबह 11 बजे सदस्यों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। मतदाता सूची पर 18 और 19 नवंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनकी सुनवाई 20 से 23 नवंबर तक होगी। सदस्यों की अंतिम सूची 24 नवंबर को शाम साढ़े 4 बजे प्रकाशित की जाएगी।
नामांकन पत्र 25 और 26 नवंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 26 नवंबर को शाम 4:15 से 5:15 बजे तक नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 27 नवंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न 28 नवंबर को आवंटित होंगे और इसी दिन शाम साढ़े 4 बजे प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

मतदान 13 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। परिणाम शाम साढ़े 4 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार प्रत्याशी की आयु कम से कम 21 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए।
नामांकन शुल्क 100 रुपये और सिक्योरिटी फीस 1 हजार रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्याशी को एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक के साथ स्वयं नामांकन दाखिल करना होगा। एक प्रत्याशी केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य होगा। वार्षिक नवीनीकरण फीस जमा नहीं कराने वाले सामान्य सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें