फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लक्ष्मी नगर में बंदर के हमले से बुजुर्ग महिला घायल

Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं कैलाश साथ में खड़े पति पप्पू यादव। स्रोत : स्थानीय नागरिक - फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4 बजे बंदर के हमले से बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने खुद को बंदर के चंगुल से बचाया।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी कैलाश अपने घर पर थीं तभी एक बंदर घर के अंदर घुस आया। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
महिला के पति पप्पू यादव का कहना है कि लक्ष्मी नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार संबंधित विभाग और नगर परिषद को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बंदरों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। घरों की छतों और गलियों में बंदरों के झुंड अक्सर उत्पात मचाते रहते हैं। बताया कि राव तुलाराम पार्क क्षेत्र में भी सुबह के समय बड़ी संख्या में बंदर पहुंच जाते हैं, जिससे टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें