बावल। गांव टाकड़ी में शनिवार सुबह एक घर में गांव निवासी राजकुमार (59) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है।
घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।