रेवाड़ी। जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार की शाम 7:49 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र झज्जर रहा। यहां 10 किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। 10 जुलाई को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर भूकंप आया था। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे थे। तब भी इसका केंद्र झज्जर ही था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही थी।