संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली और रेवाड़ी रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जीआरपी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि दिल्ली रेलमार्ग पर कुम्भावास स्टेशन के क्षेत्र में मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई।युवक ने टीशर्ट और काली नीली सफेद पट्टी की लोअर पहने है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेवाड़ी से रींगस रेलमार्ग पर निजामपुर गांव के पास ट्रेन में चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जांच अधिकारी कैलाश ने बताया कि महिला बॉयल गांव की रहने वाली है।