फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल थाना क्षेत्र गांव ओढ़ी में वीरवार की रात को पुरानी रंजिश में कसौला थाना में तैनात एक होमगार्ड की पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने पत्थर से कुुचल कर निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह होमगार्ड का शव गांव के मंदिर के समीप पड़ा हुआ मिला है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले है। होमगार्ड के भाई ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बावल थाना पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह मंदिर के पास शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस में होमगार्ड की ड्यूटी करता था नरेश
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गांव ओढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निकट राहगीर ने एक युवक का शव पड़ा देख कर सरपंच को सूचना दी। बाइक पर भी वहीं पर खड़ी हुई थी। सरपंच की सूचना के बाद डीएसपी राजेश चेची व बावल थाना एसएचओ धर्मबीर सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त गांव ओढ़ी निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि नरेश होमगार्ड थे तथा वर्तमान में उसकी ड्यूटी कसौला थाना में थी। रात को दस बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव पड़ा हुआ मिला। नरेश के सिर पर चोट के निशान भी मिले है। परिजनों का आरोप है कि नरेश कुछ लोगों के साथ बैठता था। जिन युवकों के पास नरेश बैठता था, उन्हीं ने ही हत्या की है। मृतक के भाई ने गांव के ही सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत के बाद गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश चेची, डीएसपी थाना बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें