फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 26 जून तक धूलभरी हवा और हल्की बारिश के आसार

Wed, 24 Jun 2026 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बुधवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच मौसम सुहावना बना रहा। बीते दिनों की तुलना में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने और हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवा चल सकती हैं। साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मौसम में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को तेज हवा और संभावित बारिश के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 जून को हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मौसम अपेक्षाकृत स्थिर बना रहेगा। हालांकि, बादलों की आंशिक मौजूदगी के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलती रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें