फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुंड टोल के पास सड़क किनारे खड़े डम्पर, हादसों का डर

Tue, 21 Jul 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कुंड टोल के पास सड़क किनारे खड़े डम्पर। संवाद
विज्ञापन
खोल। रेवाड़ी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डंपरों के चलते वाहन चालकों को अचानक अपनी लेन बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दिन के समय तो किसी तरह वाहन चालक इन खड़े वाहनों को देख लेते हैं, लेकिन रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है। तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़े भारी डंपर कई बार दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है।
भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पहले ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, ऐसे में सड़क किनारे खड़े डंपर समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े डंपरों को तत्काल हटाया जाए। इसके साथ ही ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन खड़े करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें