फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य की वजह से रेलसेवा का होगा मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के अंतर्गत हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी जबकि कुछ रेलसेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली सवारी गाड़ी 24 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें