फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीटीपी मनदीप सिहाग का तबादला, नरेंद्र कुमार को मिली जिम्मेदारी

Fri, 17 Jul 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनदीप सिहाग का तबादला कर दिया गया है। उन्हें रेवाड़ी से सीधे फतेहाबाद भेजा गया है। भिवानी के डीटीपी नरेंद्र कुमार को रेवाड़ी का नया डीटीपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मनदीप सिहाग पिछले कुछ समय से विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा में थे। विशेष रूप से अवैध निर्माण और तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर उन पर सवाल उठते रहे थे। बताया जा रहा है कि इन कार्रवाइयों को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के कुछ नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी।
सूत्रों के अनुसार डीटीपी मनदीप सिहाग के खिलाफ कई शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंचीं थीं। हालांकि, तबादले को लेकर विभाग की ओर से कोई विस्तृत कारण जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे सामान्य तबादला प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। अब भिवानी में कार्यरत डीटीपी नरेंद्र कुमार रेवाड़ी में नगर योजनाकार विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें