रेवाड़ी। नवरात्र के अवसर पर सूखे मेवों की मांग हर साल बढ़ जाती है। इस बार उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती के बाद खाने, किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और चिरौंजी जैसे जरूरी ड्राई फ्रूट्स के दामों में राहत मिली है। जीएसटी दरों में कमी का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ, घरों में भंडार और त्योहार की तैयारियों के लिए सूखे मेवों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी बढ़ जाती है।
इस बार कीमतों में गिरावट होने से उपभोक्ता आसानी से ड्राई फ्रूट खरीद सकते हैं और त्योहार का आनंद किफायती दरों पर ले पाएंगे। किशमिश की कीमतों में सबसे ज्यादा राहत देखने को मिली है। जो पहले 500 रुपये प्रति किलो बिकती थी, अब 460 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। इसके अलावा, गरी गोला, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और चिरौंजी के दामों में भी काफी कमी आई है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतें कम होने के बावजूद उत्पाद की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
दामों में कमी होने से अधिक होगी खरीदारी
नए बाजार में फुटकर कारोबारी प्रमिल, रामकुमार, नवीन, नरेश ने बताया कि नवरात्र के समय उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ जाती है। इस बार दामों में कमी होने से ग्राहक अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार उपभोक्ता खरीदारी में अधिक सतर्क और योजनाबद्ध नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के बावजूद कीमतों में अचानक उछाल की संभावना कम है। इसलिए लोग अब घरों के लिए ड्राई फ्रूट का स्टॉक कर सकते हैं।
जीएसटी में आए बदलावों की वजह से बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। पहला दिन बाजार के लिए काफी अच्छा रहा है। इस बार त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार की भी उम्मीद है।
रमेश सचदेवा, व्यापारी
-
बाजार में कई सालों की मंदी दूर हो चुकी है। ग्राहक अब बाजार में दिख रहा है। दूसरे दिन भी बाजार में काफी ग्राहक देखे गए हैं। इस बार त्योहारी सीजन व्यापारियों के लिए सोने पर सुहागा है।
रोहित सचदेवा, व्यापारी
दामों पर एक नजर:
ड्राई फ्रूट्सपहले के दामहोने वाले दाम
काजू1000900 रुपये प्रति किलो
सूखा नारियल400350 रुपये प्रति किलो
किशमिश500470 रुपये प्रति किलो
बादाम900850 रुपये प्रति किलो
अखरोट14001250 रुपये प्रति किलो
पिस्ता14001250 रुपये प्रति किलो
मखाना14001250 रुपये प्रति किलो
छुहारा300280 रुपये प्रति किलो
चिरौंजी24002300 रुपये प्रति किलो
रमेश सचदेवा, व्यापारी
रमेश सचदेवा, व्यापारी