फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे में बस चला रहा चालक पकड़ा, पुलिस ने किया चालान

Tue, 17 Mar 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बस चालक की जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को दोपहर आंबेडकर चौक पर एक टूरिस्ट बस के चालक को नशे की हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक टूरिस्ट बस का चालक दिनेश दिल्ली से यात्रियों को लेकर खाटू श्याम गया था। श्रद्धालुओं को खाटू श्याम छोड़ने के बाद वह खाली बस लेकर रेवाड़ी होते हुए वापस दिल्ली जा रहा था। रेवाड़ी पहुंचने के बाद वह यहां से सवारी लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में था। इसी दौरान आंबेडकर चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को बस चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
पुलिस ने तुरंत बस को रुकवाकर चालक की जांच की। जांच के दौरान चालक की अल्कोहल टेस्ट मशीन से जांच की गई, जिसमें उसके शरीर में शराब की मात्रा काफी अधिक पाई गई। पुलिस के अनुसार चालक के शरीर में करीब 550 मिलीग्राम एल्कोहल पाई गई, जबकि निर्धारित सीमा करीब 30 मिलीग्राम होती है।
विज्ञापन

चालक के नशे में मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बस मालिक को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर बस मालिक मौके पर पहुंचा।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत 10 हजार का: चालान किया। ट्रैफिक इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान चालक के शरीर में एल्कोहल की मात्रा निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक पाई गई है। नियमों के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इससे पहले भी रेवाड़ी बस स्टैंड पर एक किलोमीटर स्कीम की बस का चालक नशे में पाया गया था। उस समय चालक बस में यात्रियों को लेकर जा रहा था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें