फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : लाज कौशल

Sun, 11 Oct 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नशा मुक्त की शपथ लेते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में शनिवार को मेरा युवा भारत की ओर से नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. लाज कौशल ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को विभिन्न गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. लाज कौशल ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर समाज को सही दिशा दिखानी चाहिए। शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक जीवनशैली से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि नशे को फैशन या स्वैग के रूप में प्रस्तुत करना युवाओं को आकर्षित कर सकता है, लेकिन वास्तविक आत्मविश्वास अच्छे स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच में है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशामुक्त रहने, दूसरों को जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें