फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के सहयोग से ही नशे पर नियंत्रण संभव : जितेंद्र

Sun, 22 Feb 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करती नशा मुक्त टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव सुर्खपुर और बास रतनथल में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आमजन के सहयोग से ही नशे पर नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्त असमय मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें