फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनुसूचित जाति के लोगों को दिया जाएगा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति की महिलाओं और पुरुषों को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 15 अक्तूबर तक केशव नगर, गली नंबर तीन मकान नंबर 2210 में स्थित हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


निगम के जिला प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति की कोई भी महिला या पुरुष जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है और जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये है वह ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक की शैक्षिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, दसवीं की मार्कशीट व दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-250253 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें