फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

Thu, 26 Jun 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर 1 में बूंदाबांदी का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सप्ताह की शुरूआत से ही जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह के समय बादल छाने की वजह से धूप नहीं निकली। दोपहर 1 बजे के बाद करीब 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि, औसतन तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर के बाद रोजाना उमस भरी गर्मी भी काफी सता रही है। हालांकि, शाम होते ही उमस भरी गर्मी खत्म हो जा रही है। फिलहाल आने वाले दिनों में इसी प्रकार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं, इस सप्ताह के अंत तक मानसून के जिले में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में अभी और गिरावट आएगी। साथ ही मौसम में आने वाले दिनों में भी बदलाव जारी रहेगा। मानसून की गतिविधियां भी जल्द दर्ज की जांएगी। यह मौसम किसानों के लिए बिजाई को लेकर भी काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें