संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने विद्यालय संचालकों, वाहन चालक व परिचालक को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के नियमों का पालन करें। जांच में अगर मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित स्कूल संचालन व चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक व प्रबंधक अपने विद्यालयों में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में निर्धारित मानकों व मापदंडों में जो खामियां हैं, उन्हें वे जल्द दूर कराएं। विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तय नियमों की पालन हर हाल में करना होगा। यदि निर्धारित अवधि पूर्व होने उपरांत भी जिन विद्यालय में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत निर्धारित मानकों व मापदंडों में कमी पाई जाती है तो जिला प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि बच्चों के अभिभावक व परिजन चाहते हैं कि जैसा सुरक्षित माहौल उनके बच्चों को घर पर मिलता है, वैसा ही सुरक्षित माहौल उन्हें विद्यालयों में मिलें ताकि उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई कर सकें। कहा कि अभिभावक व परिजन अपने बच्चों को विद्यालयों को सौंपते हैं। ऐसे में घर से स्कूल तक उनको सुरक्षित ले जाना व लाना तथा स्कूल में सुरक्षित माहौल प्रदान करना स्कूल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।