फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में 15 को होगा डॉ. आंबेडकर अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईजीयू मीरपुर में डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर कुलसचिव
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 15 अक्तूबर को डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सेमिनार हॉल में होगा। कुलसचिव कार्यालय में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने गठित समिति के संयोजक और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही अतिथियों के स्वागत, बैठने, मंच संचालन और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि अध्ययन केंद्र की स्थापना का उद्देश्य परिसर में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना तथा बाबा साहेब के जीवन दर्शन और विचारों को विद्यार्थियों व समाज तक पहुंचना है।
विज्ञापन

केंद्र के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन, लेखन और कार्यों पर उच्च स्तरीय शोध किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार तथा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र में जल्द ही पीजी डिप्लोमा इन बुद्धिस्ट स्टडीज और बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड टैली जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। भविष्य में एमए इन आंबेडकर स्टडीज पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारी होंगे शामिल
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. असीम मिगलानी करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा आईजीयू के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह, डीन अकादमिक मामले प्रो. सुनील कुमार और अध्ययन केंद्र के संस्थापक निदेशक प्रो. गोपाल प्रसाद भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें